Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

रणवीर सिंह ने खरीदी 4.5 करोड़ की नई इलेक्ट्रिक कार

रणवीर की नई इलेक्ट्रिक सवारी न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि पर्यावरण के लिहाज़ से भी एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

10 Jul 2025

रणवीर सिंह ने खरीदी 4.5 करोड़ की नई इलेक्ट्रिक कार

बॉलीवुड सेलेब्स के लिए लग्ज़री कारें रखना आम बात है, लेकिन इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में अभी भी कुछ ही नाम शामिल हैं। अब इस खास लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम भी जुड़ गया है। रणवीर सिंह ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया, और इस मौके पर उन्होंने खुद को एक खास तोहफा दिय। रणवीर की नई इलेक्ट्रिक सवारी न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि पर्यावरण के लिहाज़ से भी एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने कार कलेक्शन में एक और शानदार नाम जोड़ लिया है, हम्मर ईवी 3X। यह एक इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि रणवीर इस इलेक्ट्रिक हम्मर को खरीदने वाले पहले बॉलीवुड सेलिब्रिटी बन गए हैं। रणवीर के पास पहले से ही रेंज रोवर, लेम्बोर्गिनी, मर्सिडीज़ और जगुआर जैसी लग्ज़री गाड़ियां मौजूद हैं। अब इस दमदार और पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक हम्मर ने उनके कलेक्शन को और भी खास बना दिया है।

इस बीच रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 'धुरंदर' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। यह एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसमें रणवीर एक ऐसे अनोखे अवतार में नजर आने वाले हैं जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। उनके लुक और अंदाज़ ने टीज़र में ही सबका ध्यान खींच लिया है। फिल्म में रणवीर के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार भी नज़र आएंगे, जो इसे और भी खास बना रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रणवीर सिंह ने खरीदी 4.5 करोड़ की नई इलेक्ट्रिक कार
रणवीर की नई इलेक्ट्रिक सवारी न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि पर्यावरण के लिहाज़ से भी एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News